Iklan Billboard 970x250

Golgappa Recipe in Hindi | The Food Bazaar

Golgappa Recipe in Hindi | The Food Bazaar



Recipe of Gol Gappa/ Pani Puri in Hindi :-

सामग्री
2 कप मैदा 
2 कप सूजी
6 चम्मच उड़द की दाल का आटा तलने के लिए घी या तेल 

विधि : 
  • मैदा , सूजी व दाल के आटे को पानी से मुलायम गूंथकर गीले कपड़े से ढ़ककर एक ओर रख दें । 
  • आधे या पौने घंटे बाद मिश्रण की छोटी - छोटी ( बड़े कंचे के आकार की ) लोइयां तोड़कर एक चिकनी थाली में रखें । 
  • चकले पर घी लगाकर चिकना करें और प्रत्येक लोई को बेलन से पतला - पतला बेलकर एक अलग थाली में रखते जाएं । ध्यान रहे , थाली पर पहले घी चुपड़ लें है जिससे पूरियां आपस में न चिपके । इन्हें एक गीले कपड़े से ढ़ककर रख दें । 
  • अब तेल गरम करें और इन पूरियों को तल लें । प्रत्येक पूरी इस प्रकार तले कि वह फूल जाए । 
  • गोल गप्पे तैयार हैं । 
पानी बनाएं 
  •  गोल गप्यों का स्वाद लेने के लिए हरे धनिये - पुदीने की चटपटी चटनी या बाजार में उपलब्ध जलजीरे को पानी में घोल लें ।
  • तैयार गोल गप्पे को बीच से फोड़कर इनमें उबले चने , आलू , खट्टी - मीठी चटनी भरकर पानी में डुबोकर ( पानी है भरकर ) सर्व करें । खाएं और खिलाएं चटपटे गोल गप्पे ।


सुझाव

  • गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
  • गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
  • गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
समय - 80 मिनिट

 भोजन बनाते समय ध्यान रखने योग्य विशेष बातें :-

  • चूल्हे का इस्तेमाल करने के बाद इसे कभी भी ऑन न रखें।
  • अगर किचन से बदबू आती है तो गैस बंद कर दें और सिलेंडर को बंद कर दें।
  • चाकू से चीजों को काटते समय अपनी उंगलियों को सुरक्षित रखें।

Read Also
SHARE
Subscribe to get free updates

Related Posts

Iklan Tengah Post